फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब लाइनमैन एवं अवर अभियंता वितरण ही ले सकेंगे शटडाउन

अब लाइनमैन एवं अवर अभियंता वितरण ही ले सकेंगे शटडाउन

Sun, 25 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अब लाइनमैन एवं अवर अभियंता वितरण ही ले सकेंगे शटडाउन
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब संविदाकर्मी को बिजली चालू करने और शटडाउन लेने की प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा। शासन ने बढ़ते हादसों को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया है। साथ ही लाइनमैन एवं अवर अभियंता वितरण को शटडाउन लेने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिजली लाइन में फाल्ट के बाद शटडाउन लेकर कार्य करने वाले संविदाकर्मी की करंट लगने से हो रही मौतों पर जल्द ही लगाम लगने वाली है। इसके लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उप्र पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने गत दो दिन पूर्व प्रदेश के सभी निगम के अफसरों को संविदाकर्मी को शटडाउन नहीं देने के निर्देश दिए है। साथ ही विभागीय लाइनमैन से कम स्तर के स्टाफ को भी शटडाउन नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। ये निर्देश बिजली लाइनों के रखरखाव के दौरान होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है। जानकारी के अनुसार अब एलटी लाइनों व केवी लाइनों का शटडाउन लेने के लिए लाइनमैन को 11 केवी एवं 33 केवी लाइनों के लिए संबंधित अवर अभियंता वितरण को और 33 केवी या इससे ऊपर के कार्यों के लिए एसडीओ को शटडाउन लेना होगा। साथ 33/11 केवी उपकेंद्रों पर शटडाउन के लिए कर्मचारियों को शटडाउन मूवमेंट रजिस्टर में वजह, समय के साथ नाम और पद लिखना होगा। पावर कारपोरेशन के एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश अभी मिले नहीं है। निर्देश मिलने पर सभी एसडीओ और अधिशासी अभियंता को अवगत करा दिया जाएगा। उसके बाद लापरवाही या हादसा होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed