{"_id":"5be87f92bdec2269807e0ba7","slug":"154196361917-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग का कहर: निर्माण कार्य और धुंआ उगलने वाली फैक्ट्री रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग का कहर: निर्माण कार्य और धुंआ उगलने वाली फैक्ट्री रहेंगी बंद
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मॉग का कहर: निर्माण कार्य और धुआं उगलने वाली फैक्ट्री रहेंगी बंद
बुलंदशहर। दिल्ली-एनसीआर समेत जिले में अभी भी स्मॉग की सफेद चादर छाई हुई है। दिवाली से पूर्व निर्माण कार्यों और धुआं उगलने वाली फैक्ट्रियों पर लगाई गई पाबंदी को 12 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। प्रदूषण कम न होने पर बंदी के आदेश को आगे बढ़ाए जाने की भी संभावना है। वहीं, दिवाली के बाद से जहरीली हवा से लोगों का दम घूंट रहा है।
दिवाली से पूर्व खराब हुई जिले की हवा में अब भी जहर बरकरार है। जिले का एक्यूआई अभी भी 400 के पार चल रहा है। आने वाले दिनों में गिरावट न होने पर जिले के हालत और अधिक गंभीर हो सकते हैं। रविवार सुबह जिलेभर में स्मॉग की चादर छाई रहने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन महसूस हो रही है। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य पर रोक बढ़ाने के साथ धुआं उगलती फैक्ट्रियों पर बंदी का समय बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में जैसे-जैसे तापमान में कमी आएगी वैसे-वैसे वायु प्रदूषण और बढ़ता जाएगा। पर्यावरणविद् राजेंद्र पथिक का कहना है कि गिरते तापमान और खराब हवा एक्यूआई बढ़ने का मुख्य कारण हैं। इससे लोगों में बीमारियां बढ़ने की आशंका है। वहीं, कृषि अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बारिश हो जाती है तो यह धुंध पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
11 नवंबर का एक्यूआई
हापुड़ 401
दिल्ली 405
बुलंदशहर 434
ग्रेटर नोएडा 436
गाजियाबाद 440
नोएडा 445
फरीदाबाद 461
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रविवार को सबसे कम हापुड़ का एक्यूआई 401 मापा गया, वहीं फरीदाबाद का एक्यूआई देशभर में सर्वाधिक 461 रहा है। देश के 65 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में बुलंदशहर अभी भी शीर्ष पांच में शामिल है।
विज्ञापन
कोट
ईपीसीए के आदेश पर जिले में सभी निर्माण कार्य और धुआं उगलने वाली फैक्ट्री 12 नवंबर तक बंद रहेंगे। इसके लिए सभी उद्योगों और निर्माण कार्य करने वाली संस्थाओं को आदेश दिए जाएंगे। - ई. जीएस श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी