फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आतंकियों पर फेंकने वाले गोले सरकार ने किसानों पर बरसवाए: टिकैत

आतंकियों पर फेंकने वाले गोले सरकार ने किसानों पर बरसवाए: टिकैत

Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों पर फेंकने वाले गोले सरकार ने किसानों पर बरसवाए: टिकैत
आतंकियों पर फेंकने वाले गोले सरकार ने किसानों पर बरसवाए : टिकैत
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि जो गोले सरकार को कश्मीर में आतंकियों पर बरसवाने चाहिए, वह गोले सरकार प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बरसवाए हैं। इससे किसान बीमार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सरकार की नियत किसानों के वोट और उद्योगपतियों के नोट तक सीमित रह गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपाइयों का स्वागत किसान कीटनाशक स्प्रे से करेंगे। किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन वेस्ट यूपी में आंदोलन भी चलाएगी।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी से पहले यमुनापुर स्थित भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के निवास पर रुके थे। यहां भाकियू नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान के हित की बात करने वाली भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार झूठी बयानबाजी कर किसानों का सिर्फ शोषण कर रही है। चीनी मिलें अभी तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर सकी हैं। सरकार किसानों के बकाया भुगतान का ढाई हजार करोड़ रुपये भी मिलों से नहीं दिला पाई है। मिलों की क्षमता नहीं बढ़ पाई और गन्ने का रेट भी बहुत कम है। किसानों की दोगुनी आय करने वाली भाजपा ने बिजली बिल बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी है। गेहूं का समर्थन मूल्य बहुत कम है। स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार गेहूं का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। फसलों का मंडी में समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार की गलत पालिसी की वजह से दाल खरीद में रोजाना ढाई करोड़ का नुकसान हो रहा है। किसानों से अधिग्रहित की गई जमीन का भी सरकार किसानों को मुनासिब मुआवजा नहीं दिला पा रही है। सरकार गाय और बकरी में ही उलझी हुई है। धान का भी किसानों को लागत के मुताबिक रेट नहीं मिल रहा है। भाकियू ने किसान आयोग के गठन करने, नेशनल एग्रीकल्चर की पालिसी बनाने और फसलों का लागत मूल्य निर्धारित करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में भाकियू ने वेस्ट यूपी में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष गुड्डू पंडित, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतीश कुमार, विनेश सिंह, चौ. तेजवीर सिंह और योगिंद्र राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed