{"_id":"5bc62a3abdec22696469a8ea","slug":"15397135649-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की मौत का खुलासा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की मौत का खुलासा करने की मांग
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक की मौत का खुलासा करने की मांग
बुलंदशहर। पूर्व सदर विधायक की मौत के खुलासे की मांग को लेकर बसपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान बसपाईयों ने पूर्व विधायक की मौत के खुलासे को लेकर पुलिस पर देरी करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने बताया कि एक जांच रिपोर्ट आने में देरी हो रही है, जिसके बाद जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
10 अक्तूबर की सुबह पूर्व सदर विधायक हाजी अलीम का गोली लगा शव उनके ही कमरे में मिला था। पूर्व विधायक की हत्या या आत्महत्या को लेकर जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। जबकि आगरा से आई फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर विभिन्न सैंपल जांच के लिए भेजे थे। घटना के सात दिन बाद भी कोई खुलासा न होने पर मंगलवार को बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कमल राजन के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल राजन ने कहा कि पुुलिस पूर्व विधायक की मौत के खुलासे में लगातार देरी कर रही है, जिससे गुत्थी उलझती जा रही है। एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि आगरा फोरेंसिक टीम द्वारा लिए गए नमूनों की जांच आनी शेष है। नमूनों की जांच आने के बाद जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान राकेश गौड़, प्यारेलाल जाटव, सत्यदेव, ज्ञानेन्द्र, रविन्द्र, रहीस, सुदीप, नईम मंसूरी मौजूद रहे।