फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बिना गन्ना पेराई लक्ष्य लिए लखनऊ से वापस लौटे अफसर

बिना गन्ना पेराई लक्ष्य लिए लखनऊ से वापस लौटे अफसर

Sat, 13 Oct 2018 11:38 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिना गन्ना पेराई लक्ष्य लिए लखनऊ से वापस लौटे अफसर
बिना गन्ना पेराई लक्ष्य लिए लखनऊ से वापस लौटे अफसर
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन ने 15 अक्तूबर से चीनी मिल चलने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक मिलों को गन्ना पेराई का लक्ष्य नहीं मिला है। वहीं, जिला स्तरीय अफसर बिना लक्ष्य लिए लखनऊ से वापस लौट आएं। ऐसे में चीनी मिल समय पर नहीं चल पाएंगी। जबकि किसान मिल चलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बार गन्ना पेराई सत्र को लेकर शासन काफी गंभीर है। गन्ना किसानों को विगत वर्षों की भांति आने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कई आदेश भी जारी किए हैं। इस बार समय पर गन्ना रकबा का सर्वे पूरा हो गया। सहकारी गन्ना समिति ने भी किसानों की पर्ची के कैलेंडर आदि भी समय पर तैयार कर लिए हैं। शासन के आदेश पर डीएम और डीसीओ ने मिलों को 15 से 25 अक्तूबर तक चलाने के निर्देश जारी कर दिए थे। पिछले कई दिन से लखनऊ में गन्ना पेराई लक्ष्य लेने पहुंचे विभागीय अफसर बिना लक्ष्य लिए ही वापस लौट आए हैं। ऐसे में अब चीनी मिलों के संचालन में देरी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर किसान मिल चलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
विभागीय अफसरों के साथ मिलों को पेराई का लक्ष्य लेने गया लखनऊ गया था। फिलहाल लक्ष्य नहीं मिला है। गन्ना कार्यालय से बुलावा आने पर दोबारा लखनऊ जाएंगे। लक्ष्य मिलने के बाद ही चीनी मिलें चल पाएंगी। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed