फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चंद मिनट में ही पूरा हो गया पालिका का अतिक्रमण अभियान

चंद मिनट में ही पूरा हो गया पालिका का अतिक्रमण अभियान

Sat, 13 Oct 2018 05:41 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
चंद मिनट में ही पूरा हो गया पालिका का अतिक्रमण अभियान
चंद मिनट में ही पूरा हो गया पालिका का अतिक्रमण अभियान
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए नगर पालिका जोर शोर से निकली, लेकिन चंद मिनटों में ही अभियान पूरा कर टीम वापस लौट गई। हालांकि अफसरों का कहना है कि लाल तालाब मंडी में अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम गई थी।

शुक्रवार को नगर पालिका की टीम पूरे दल बल के साथ नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निकली थी। टीम सबसे पहले टीम नगर की लाल तालाब मंडी में पहुंची और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। चंद मिनटों की खानापूर्ति के बाद नगर पालिका की टीम वापस लौट गई, जबकि शहर की अन्य सड़कों पर अतिक्रमण के चलते निकलना दूभर हो रहा है, लेकिन नगर पालिका ने इन क्षेत्रों में अभियान नहीं चलाया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि केवल लाल तालाब मंडी में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गई थी। शहर के अन्य इलाकों में भी जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed