{"_id":"5bc1e0ccbdec22695706f344","slug":"153943262417-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की राशि से तैयार होगी पौधों की नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की राशि से तैयार होगी पौधों की नर्सरी
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा की राशि से तैयार होगी पौधों की नर्सरी
बुलंशहर। वन विभाग अब मनरेगा की राशि से पौधों की नर्सरी तैयार करेगा। इसके लिए विभाग को 60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वन विभाग ने पौधे तैयार करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
जिले में इस बार शासन के आदेश पर 16 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। इसके बावजूद भी पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से तालाबों आदि के किनारे पौधरोपण की बनाई गई रणनीति सफल नहीं हो पाई थी। अब एक बार फिर जिला प्रशासन ने जिले को हरा-भरा करने के साथ तालाब आदि के किनारे पौधे रोपित करने की पहल की है। साथ ही निर्णय लिया है कि वन विभाग की नर्सरी में मनरेगा की राशि से पौधे तैयार करवाए जाएं। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि जिले के तालाबों आदि स्थानों पर पौधे लगाने के साथ जिले को हरा-भरा करने के लिए वन विभाग को नर्सरी में पौधे तैयार करने को 60 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उपसंभागीय वन अधिकारी गौतम सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई राशि के आधार पर विभाग ने अपनी नर्सरियों में पौधे रोपित करने की तैयारी शुरू कर दी है।