फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   केबल बक्शा फटा, 10 हजार घरों की बिजली गुल

केबल बक्शा फटा, 10 हजार घरों की बिजली गुल

Wed, 10 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
केबल बक्शा फटा, 10 हजार घरों की बिजली गुल
केबल बक्शा फटा, 10 हजार घरों की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के डीएवी तिराहे पर हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा फटने से शहर के दस हजार घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। दोपहर करीब 3.30 बजे से रात आठ बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

मंगलवार दोपहर 3.30 बजे नगर के डीएवी तिराहे पर 33 केवीए लाइन का केबल बक्सा फट गया। इसके चलते अंसारी रोड और हाइडिल कालोनी से जुड़े करीब दो दर्जन इलाकों के 10 हजार घरों में बिजली गुल हो गई। दोपहर करीब 3.30 बजे गुल हुई बिजली रात करीब आठ बजे चालू हो सकी, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। त्योहार के मौके पर नगर के अंसारी रोड, चौक बाजार, राधानगर, आदर्श नगर, अंबर सिनेमा रोड, शेखसराय समेत अन्य इलाकों में बिजली न होने से लोग काफी परेशान रहे। एसडीओ शोभित कुरील ने बताया कि डीएवी तिराहे पर केबल बक्सा फटने से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। जानकारी होते ही कर्मचारी को मौके पर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed