फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुखार के चलते युवक की मौत

बुखार के चलते युवक की मौत

Wed, 10 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
बुखार के चलते युवक की मौत
डेंगू से एक युवक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। जिले में बुखार का कहर लोगों की जिंदगियां लील रहा है। एक के बाद एक अब तक जिले में 65 से अधिक लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। मंगलवार को स्याना क्षेत्र निवासी एक युवक की बुखार के कारण मौत हो गई। चिकित्सकों ने युवक को डेंगू से पीड़ित बताया है।

अगस्त से जिले में बुखर का प्रकोप बना हुआ है। जिले का ऐसा कोई गांव होगा जहां बुखार ने लोगों को अपनी चपेट में ना लिया हो। जानकारी के अनुसार स्याना नगर क्षेत्र के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी युवक पवन पिछले काफी समय से बुखार से पीड़ित था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां चिकित्सकों ने पवन को डेंगू बुखार की पुष्टि की। मेरठ में भी सुधार न होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली भर्ती करा दिया। हालत गंभीर होने पर पवन ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी की जा रहीं है। बताया कि परिजनों से डेंगू के संबंध में मृतक की जांच रिपोर्ट देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed