फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ओडीएफ में फेल गांवों के मामले में डीएम ने लिया संज्ञान, लगाई फटकार

ओडीएफ में फेल गांवों के मामले में डीएम ने लिया संज्ञान, लगाई फटकार

Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ में फेल गांवों के मामले में डीएम ने लिया संज्ञान, लगाई फटकार
ओडीएफ में फेल गांवों के मामले में डीएम ने लिया संज्ञान, लगाई फटकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में चले रहे सर्वे के दौरान ओडीएफ में फेल गांव के मामले में डीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए विभागीय अफसरों को फटकार लगाई है। साथ ही इन गांवों में शौचालय निर्माण का काम 15 जून तक पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं, अब विभागीय अफसर सफाई देने के साथ बचाव के प्रयास कर रहे हैं।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में शौचालय बनाकर खुले में शौच से मुक्ति दिलाने का काम जारी है। शासन ने जिले में शौचालय का लक्ष्य पूरा करने के साथ दो अक्तूबर तक ओडीएफ करने के आदेश दिए थे। लेकिन इस काम में संबंधित विभागीय अफसर फेल साबित हुए। गनीमत यह रही कि शासन ने ओडीएफ के लिए और समय दे दिया। साथ ही जिले में सर्वे कर यह पता करने के भी आदेश दिए कि अभी कितने और घर आदि शौचालय विहीन हैं। आदेश मिलते ही विभाग ने सर्वे का काम शुरू किया तो उसके चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। ग्राम पंचायत स्तर से ओडीएफ हो चुके 1007 गांवों में से 776 का सर्वे हुआ और उसमें से 308 गांव ऐसे पाए गए। जिनमें अभी तक शतप्रतिशत घरों में शौचालय ही नहीं हैं। इसे समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होते ही डीएम अनुज कुमार झा ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया। साथ ही विभागीय अफसरों को जमकर फटकार लगाते हुए समय पर शौचालय निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग में खलबली है और अब अफसर सफाई देने के साथ बचाव के प्रयास कर रहे हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि जिन गांवों में शतप्रतिशत घरों में शौचालय नहीं हैं। उनके ग्राम प्रधान और सचिवों को 15 जून तक शौचालय निर्माण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस कार्य में यदि लापरवाही और शिथिलता बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में सर्वे का काम जारी है और इसकी अंतिम रिपोर्ट जल्द तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed