फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टंकी का पानी गांव में नहीं, खेत में हो रहा सप्लाई ‘साहब’

टंकी का पानी गांव में नहीं, खेत में हो रहा सप्लाई ‘साहब’

Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
टंकी का पानी गांव में नहीं, खेत में हो रहा सप्लाई ‘साहब’
टंकी का पानी गांव में नहीं, खेत में हो रहा सप्लाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी के ग्रामीण मंगलवार को विकास भवन पहुंचे। उन्होंने सीडीओ के नाम शिकायत देकर आरोप लगाया कि टंकी का पानी गांव में सप्लाई न होकर खेत में जा रहा है। टंकी आपरेटर की मनमानी से ग्रामीण स्वच्छ पानी को तरस रहे हैं।

गांव रसूलपुर रिठौरी के ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, राहुल कुमार और राजकुमार सिंह ने सीडीओ को शिकायत दी है कि उनके गांव में पानी की टंकी है। इस टंकी से पूरे गांव में स्वच्छ पानी सप्लाई होता है। टंकी का पहला आपरेटर कुछ समय पहले बदल दिया गया। उनका आरोप है कि अब जो आपरेटर है वह मनमानी कर रहा है। सप्ताह में एक-दो बार ही टंकी से पानी सप्लाई करता है और अधिकतर समय टंकी के पास स्थित खेत में पानी चलता रहता है। जबकि ग्रामीण टंकी के संचालन के लिए प्रत्येक माह निर्धारित राशि भी देते हैं। उन्होंने सीडीओ को शिकायत देकर टंकी से पानी की सप्लाई लगातार जारी रखने और खेत की सिंचाई बंद करवाने के साथ पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। उधर, प्रभारी सीडीओ सर्वेश चंद का कहना है कि इस शिकायत की जल्द जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed