फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, लाठी-डंडे लेकर बैठे भाजपाई

घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, लाठी-डंडे लेकर बैठे भाजपाई

Sun, 07 Oct 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, लाठी-डंडे लेकर बैठे भाजपाई
घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, लाठी-डंडे लेकर बैठे भाजपाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। राफेल डील में भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार को कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने सारी हदें पार दी। कांग्रेसियों के घेराव को असफल बनाने के लिए भाजपा नेता हाथों में लाठी-डंडे लेकर बैठे रहे। जैसे ही कांग्रेसी घेराव के लिए पहुंचे वैसे ही भाजपाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर दौड़ पड़े। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो सकी।
इन दिनों देश में सबसे बड़े मुद्दे के रूप में चल रहे राफेल डील को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों के पहुंचने से पहले ही भाजपाईयों ने सारी हदें पार करते हुए हाथों में लाठी-डंडे लेकर कार्यकर्ताओं को आगे कर दिया। सत्तारुढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल लाठी-डंडा गैंग की अगुवाई कर रहे थे। भाजपा का सबसे मजबूत कड़ी माने जा रहे युवा कार्यकर्ता भी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मौके पर मौजूद रहे। गत एक दशक में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि विपक्षी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सत्तारुढ़ पार्टी के नेताओं को हाथों में लाठी-डंडे थामने पड़े हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे जब कांग्रेसी भाजपा कार्यालय को घेराव करने पहुंचे तो दफ्तर से पहले ही मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कांग्रेसियों को कार्यालय की ओर आते देखकर भाजपा कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडा लेकर कांग्रेसियों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि गनीमत रही कि पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई बड़ा हादसा या मारपीट नहीं हुई। पौरुष शर्मा ने बताया कि राफेल डील में नेता बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। कांग्रेस इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पौरुष शर्मा, सच्चिदानंद गौड़, सुनील चरौरा, मुनीर अकबर, तुषार चौधरी, शुभम पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बोले जोश में ले आए थे लाठी-डंडे
भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल से फोन पर वार्ता के दौरान जब लाठी-डंडों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक विचारों वाली पार्टी है। कुछ युवा कार्यकर्ता जोश के चलते हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। हालांकि खुद जिलाध्यक्ष के हाथों में डंडा होने के सवाल पर जिलाध्यक्ष चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
मैं पार्टी के कार्यक्रम के चलते जिले से बाहर हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी-डंडे हाथों में लेने की जानकारी नहीं है। इसके बारे में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। - डीके शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश


भाजपाईयों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर लोकतंत्र की हत्या की कोशिश की है। भाजपा लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। लोगों की समस्याओं को हमेशा उठाते रहेंगे। - सुभाष गांधी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed