{"_id":"5bba4d69867a5514b60d1f9a","slug":"153893614518-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोगियों को अब देश में कहीं से भी मिलेगी दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोगियों को अब देश में कहीं से भी मिलेगी दवाई
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी रोगियों को अब देश में कहीं से भी मिलेगी दवाई
बुलंदशहर। टीबी रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब टीबी रोगी देश के किसी भी सरकारी अस्पताल से दवा ले सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए रोगी को पहले अपने नजदीक के अस्पताल में पंजीकरण करवाना होगा। नए पोर्टल पर रोगी का ब्यौरा दर्ज होने पर कही से भी दवा मिल सकेगी।
टीबी रोगियों को अभी तक पंजीकरण कराने के बाद संबंधित अस्पताल जाकर दवा लेनी पड़ रही है। कभी-कभी रोगी को किसी कार्य के चलते बाहर चले जाने पर दवा छूटने का डर लगा रहता है। अब रोगी को इन सभी परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने नए निक्ष्चय पोर्टल-2 साफ्टवेयर के माध्यम से रोगियों का पंजीकरण करके देश भर में दवा प्राप्त करने की सुविधा देने की तैयारी पूर्ण कर ली है। सरकार की नई योजना से टीबी रोगियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि अब टीबी रोगी अपना पंजीकरण कराने के बाद देश में किसी भी सरकारी चिकित्सालय से दवा ले सकेंगे। केंद्र सरकार की नई योजना से सभी रोगियों का फायदा मिलेगा।