{"_id":"5bb3b99f867a557f70417add","slug":"15385050985-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गन्ना बांड का नहीं रुक रहा ‘खेल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गन्ना बांड का नहीं रुक रहा ‘खेल’
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी गन्ना बांड का नहीं रुक रहा ‘खेल’
बुलंदशहर। फर्जी गन्ना बांड का खेल रुकने नाम नहीं ले रहा है। इस तरह के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही 50 से अधिक और फर्जी बांड का खुलासा हुआ है। गन्ना संयुक्त आयुक्त ने अफसरों को चेतावनी दी है कि यदि फर्जी बांड मिला तो कार्रवाई होगी।
चीनी मिलों को गन्ना बेचने के लिए पर्ची बनवाने के लिए सहकारी गन्ना समिति में किसान को बांड खुलवाना होता है। इसमें समिति के अफसर-कर्मचारियों की मिलीभगत से वर्षों से फर्जी बांड का खेल चल रहा था। विगत वर्ष तत्कालीन डीसीओ की पहल पर चार हजार से अधिक फर्जी बांडों का खुलासा हुआ था। इससे समिति के अफसरों से लेकर चीनी मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया था। फर्जी बांड की जांच का सिलसिला जारी रहा। पिछले दिनों भी 501 मृतक, 1189 भूमिहीन, 233 के डबल बांड और 1923 मिले अवैध बांड का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही जांच जारी रही और अब ऐसे ही 50 से अधिक और बांड का खुलासा हुआ है। अफसरों का कहना है कि फर्जी बांड की जांच का सिलसिला जारी है और जिले में एक भी फर्जी बांड नहीं चलने दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर गन्ना संयुक्त आयुक्त हरपाल सिंह भी अफसरों को चेतावनी दे चुके हैं कि यदि फर्जी बांड मिला तो कार्रवाई होगी। लेकिन यह खेल लगातार जारी है। चर्चा है कि इस बार भी ऐसे फर्जी बांड बनाए गए हैं। इनमें ऐसे किसान अधिक हैं, जिनके पास ईख की फसल नहीं है और उनके बांड बनाकर दूसरे किसान लाभ उठाएंगे। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने कहा कि फर्जी गन्ना बांड की जांच जारी है। फर्जी बांड को तुरंत कैंसल किया जा रहा है। जांच तब तक जारी रहेगी, जब तक एक-एक फर्जी बांड का खुलासा न कर दिया जाए।