फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिपं अविश्वास: सात सितंबर को होगी शपथ पत्रों की जांच

जिपं अविश्वास: सात सितंबर को होगी शपथ पत्रों की जांच

Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिपं अविश्वास: सात सितंबर को होगी शपथ पत्रों की जांच
जिपं अविश्वास प्रस्ताव: सात सितंबर को होगी शपथ पत्रों की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद जोड़-तोड़ का दौर चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शपथ पत्रों की जांच की जाएगी। इसके लिए एडीएम प्रशासन ने संबंधित अफसरों को सभी सदस्यों को व्यक्तिगत नोटिस भेजने के आदेश दिए हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ एक सितंबर को 33 सदस्यों ने भेदभाव के तहत कार्य करने का आरोप लगाते हुए एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। हालांकि 38 सदस्यों ने अविश्वास के लिए शपथ पत्र दिए थे। अविश्वास प्रस्ताव सौंपे जाने के बाद से दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जाते रहे हैं। नियमों के अनुसार दस दिनों के अंदर शपथ पत्रों की जांच की जानी है। इस कारण अब एडीएम प्रशासन ने शपथ पत्रों की जांच के लिए सात सितंबर की तिथि घोषित की है। एडीएम प्रशासन ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को आदेश दिए हैं कि नोटिस जारी करते हुए सभी सदस्यों को व्यक्तिगत तौर पर कॉपी उपलब्ध कराई जाए। एडीएम ने सभी तहसीलों के अफसरों से सदस्यों को नोटिस देने में सहयोग देने की अपील की है। अब सात सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक शपथ पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed