{"_id":"5b901db4867a557f6773353a","slug":"15361714305-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: फरार मुख्य आरोपी के पोस्टर किए जाएंगे चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: फरार मुख्य आरोपी के पोस्टर किए जाएंगे चस्पा
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल मर्डर: फरार मुख्य आरोपी के पोस्टर किए जाएंगे चस्पा
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी पति को नहीं दबोच सकी है। वहीं, अब नगर पुलिस फरार आरोपी की तलाश के लिए उसके पोस्टर चस्पा करने की तैयारी में जुट गई है।
बीते 30 अगस्त को नगर की गिरधारी नगर कालोनी निवासी महिला रूबी की उसके पति व जेठ ने हत्या कर दी थी। मां की हत्या के चश्मदीद उसके दो मासूम पुत्रों को भी आरोपियों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। तिहरे हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति रामकुमार व उसके बड़े भाई रामरतन समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जेठ रामरतन को कचहरी के पास से दबोच कर घटना का खुलासा कर दिया था। घटना के सात दिन बाद भी मुख्य आरोपी पति रामकुमार को पकड़ना तो दूर उसका सुराग तक पुलिस नहीं लगा सकी है। अब नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि जल्द ही आरोपी के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दिए जाएंगे। इसके लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।