फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एचटी लाइन के खम्बे से टकराई बस, 11 गांवों की बिजली गुल

एचटी लाइन के खम्बे से टकराई बस, 11 गांवों की बिजली गुल

Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन के खम्बे से टकराई बस, 11 गांवों की बिजली गुल
एचटी लाइन के खंभे से टकराई बस, 11 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन बिजली घर के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में बागड़ यात्रियों से भरी बस हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई, जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। पोल क्षतिग्रस्त होने के कार बिजली घर से जुड़े 11 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। वहीं बस की चपेट में आने से पैदल यात्री घायल हो गया।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी राम सिंह पुत्र छेदालाल बुधवार की सुबह घूमने के लिए गए थे। उसी दौरान मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन बिजलीघर के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उनसे आंचरूकलां जाने का रास्ता पूछा। उसी दौरान बागड़ से लौट रही यात्रियों से भरी तेजी से आई बस अनियंत्रित होकर राम सिंह को चपेट में लेते हुए बिजली घर के सामने हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। गनीमत रही कि टक्कर लगते ही हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति ब्रेक कर गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर हवेली तक पहुंचवाया। घायल राम सिंह को पहले सीएचसी शिकारपुर व बाद में बुलंदशहर जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं घटना की सूचना पाकर विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बुलाकर लाइन ठीक कराने में जुट गए। बुधवार दोपहर एक बजे लाइन ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed