{"_id":"5b901c0e867a557e88368c7e","slug":"15361710081-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगी हीमो डायलिसिस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगी हीमो डायलिसिस यूनिट
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बनेगी हीमो डायलिसिस यूनिट
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए शासन की ओर से आदेश मिले हैं। बुलंदशहर समेत प्रदेश के 13 जिला अस्पतालों में यह यूनिट लगाई जाएगी। इससे जिले के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी।
जिले में अभी तक किसी भी सरकारी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की सुविधा नहीं थी। अब विशेष सचिव नवेन्द्र सिंह ने हजारों मरीजों को राहत देते हुए जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट की स्थापना के आदेश दिए हैं। इसके लिए शासन ने निर्धारित धनराशि 15.31 लाख के सापेक्ष 7.65 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इससे किडनी, गुर्दे, फेफड़े रोग से जूझ रहे हजारों मरीजों को सस्ती दरों पर जांच व रक्त शुद्ध करने की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के लिए लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी।