{"_id":"5b8ece82867a5548661ffdbf","slug":"15360856206-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव: डीपीआरओ के पास पहुंची अविश्वास प्रस्ताव की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव: डीपीआरओ के पास पहुंची अविश्वास प्रस्ताव की फाइल
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत प्रकरण : डीपीआरओ के पास पहुंची अविश्वास प्रस्ताव की फाइल
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव की फाइल अब डीपीआरओ के पास पहुंच गई है। नियमानुसार अब जांच के लिए दस दिनों के अंदर सदस्यों को तारीख देनी होगी। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
1 सितंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के खिलाफ सदस्यों ने एकत्रित होकर अविश्वास प्रस्ताव एडीएम प्रशासन को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के दौरान मौके पर 33 सदस्य मौजूद थे, जबकि 38 सदस्यों ने शपथ पत्र दिए थे। एडीएम को अविश्वास सौंपने के बाद अब मंगलवार को फाइल जिला पंचायत राज अधिकारी के पास पहुंच गई है। नियम है कि अविश्वास पेश किए जाने के बाद की तारीख से दस दिनों के अंदर डीपीआरओ को सभी सदस्यों को नोटिस जारी करते हुए शपथ पत्रों की जांच के लिए तिथि घोषित करनी होगी। नियमों के अनुसार 10 सितंबर तक हर हालात में शपथ पत्रों की जांच के लिए तिथि की घोषणा की जानी है। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि फाइल डीपीआरओ के पास भेजी गई है। नियमों के अनुसार कार्य करते हुए तिथि घोषित कर शपथ पत्रों की जांच कराई जाएगी।
---
अब लोधी गुट आया सामने, लगाया भेदभाव का आरोप
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। मंगलवार को जिला पंचायत के लोधी सदस्यों ने प्रेसवार्ता करते हुए अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए हैं ।
विज्ञापन
एक होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन कर जिला पंचायत के 13 लोधी सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष पार्टी की नीतियों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। उन्हें भाजपा सदस्यों के बजाए अन्य दलों के सदस्यों को अधिक कार्य देने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद वार्ड 17 के सदस्य धर्म सिंह उर्फ पोल ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस सदस्यों को 26, सपा को 18, लोकदल को 21 और बसपा को 25 जबकि भाजपा समर्थित सदस्यों को केवल 10 विकास कार्य दिए हैं। ऐसे में जनता में भाजपा के खिलाफ रोष व्याप्त है। प्रेसवार्ता के दौरान मौके पर सोनू लोधी, महेश लोधी, प्रवेश लोधी, कमलेश लोधी, कलियान सिंह, कल्याण सिंह, ओमप्रकाश लोधी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, जिपं अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते कहा कि सभी सदस्यों को समान भाव से कार्य वितरित किया गया है। मैं पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य कर रहा हूं।
---
अध्यक्ष के पक्ष में हाईकमान को भेजा ज्ञापन
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में मेरठ, बागपत, बड़ौत समेत अन्य क्षेत्रों के समर्थकों ने पार्टी हाईकमान को ज्ञापन भेजा है। समर्थकों ने कहा कि जानबूझकर एक जाति विशेष के खिलाफ राजनीति की जा रही है। अध्यक्ष द्वारा अवैध बालू खनन और मॉल में हुई अनियमितता को सामने लाने के बाद से कुछ सदस्यों को यह बात हजम नहीं हो रही है। वहीं , जिपं अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी के आदेशों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। बहुमत साथ है, समय आने पर साबित किया जाएगा।