फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुखार का प्रकोप जारी, एक और महिला की मौत

बुखार का प्रकोप जारी, एक और महिला की मौत

Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बुखार का प्रकोप जारी, एक और  महिला की मौत
बुखार का प्रकोप जारी, एक और महिला की मौत
विज्ञापन


बुलंदशहर/खानपुर। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बुखार ने एक और महिला की जान ले ली, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी बुखार से पीड़ित है, जिनका सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

मौसम के बदलने के साथ ही दिन और रात के तापमान में होने वाले परिवर्तन से खांसी, जुकाम और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बुखार से काफी संख्या में लोग बीमार चल रहे हैं और अब तक 18 दिन में 23 लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। सोमवार को खानपुर नगर निवासी 30 वर्षीय महिला इंदिरा वर्मा की नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इंदिरा वर्मा नगर के मातृशक्ति जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थी और पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी। रविवार को बुखार तेज होने पर स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर नगर के एक अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराया। इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार न होने पर रविवार को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान इंदिरा ने दम तोड़ दिया। इंदिरा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में और अधिक दहशत फैलने लगी है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि बुखार से प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बुखार आदि होने पर अपना या अपने परिजनों का पंजीकृत चिकित्सक या सरकारी अस्पताल में ही उपचार कराए, जिससे बुखार पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed