{"_id":"5b844cad42c79252c65831d4","slug":"15353970273-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अध्यापकों को देना होगा ट्यूशन न पढ़ाने का शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अध्यापकों को देना होगा ट्यूशन न पढ़ाने का शपथ पत्र
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अध्यापकों को देना होगा ट्यूशन न पढ़ाने का शपथपत्र
बुलंदशहर। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्यूशन पढ़ाना महंगा पड़ेगा। डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिए हैं कि वह शिक्षकों से शपथपत्र प्राप्त करें कि वह ट्यूशन नहीं पढ़ाते हैं। अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है।
डीआईओएस आरके तिवारी ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त हाईस्कूल व इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिए हैं कि वह सभी शिक्षकों से ट्यूशन न पढ़ाने का शपथ पत्र लें। डीआईओएस के अनुसार अभिभावकों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही हैं, कि शिक्षक बच्चों को ट्यूशन पढ़ने के लिए बाध्य कर रहे हैं। डीआईओएस ने चेतावनी दी कि सरकारी शिक्षकों के ट्यूशन पढ़ाने को शासन ने बैन कर दिया है। यदि कोई भी सरकारी शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।