फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिला स्तरीय कबड्डी में लखावटी का रहा जलवा

जिला स्तरीय कबड्डी में लखावटी का रहा जलवा

Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कबड्डी में लखावटी का रहा जलवा
जिला स्तरीय कबड्डी में लखावटी का रहा जलवा
विज्ञापन


बुलंदशहर। जहांगीरबाद क्षेत्र के किसान आदर्श इंटर कॉलेज रौंडा में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के तीन वर्ग में लखावटी क्षेत्र ने बाजी मारी।

मंडल स्तरीय कबड्डी टीम के गठन के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में बुलंदशहर, अनूपशहर, शिकारपुर, लखावटी, डिबाई, गुलावठी, सिकंदराबाद और खुर्जा क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सीनियर बालिका वर्ग में लखावटी प्रथम और अनूपशहर क्षेत्र द्वितीय स्थान वहीं, सीनियर बालक वर्ग में लखावटी प्रथम और अनूपशहर क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में भी लखावटी क्षेत्र की बालिका खिलाड़ियों ने जलवा दिखाते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा बरकरार रखा और अनूपशहर क्षेत्र को द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में खुर्जा क्षेत्र ने प्रथम तो शिकारपुर क्षेत्र द्वितीय स्थान पर रहा। बताया कि चारों वर्ग के करीब 70 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय कबड्डी टीम के लिए चयन किया गया है। इस दौरान कॉलेज के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, प्रबंधक कैप्टन सरदार सिंह, प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल, राजेश भारद्वाज, पीटीआई पवन कुमार, संजय धनकर और मनोज कुमार समेत अन्य कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed