{"_id":"5b84456342c792466408cf57","slug":"153539516018-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गड्ढों में डाली गई मिट्टी ने बिगाड़ी वाहनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गड्ढों में डाली गई मिट्टी ने बिगाड़ी वाहनों की चाल
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर गड्ढों में डाली गई मिट्टी ने बिगाड़ी वाहनों की चाल
सिकंदराबाद। एनएच-91 पर गड्ढों से निजात के लिए की गई अस्थाई व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। गड्ढों को पत्थरों से पाटने के बाद डाली गई मिट्टी ने बरसात में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। वहीं वाहन फिसलने, अनियंत्रित होने के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ने के साथ जाम ने भी वाहन चालकों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना कि शिकायत पर अधिकारी दौरा तो करते हैं, लेकिन समस्या जस की तस रह जाती है।
नेशनल हाइवे-91 पर ग्राम बिलसूरी से पहले ग्राम लालपुर में हाइवे पर बने गड्ढों से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही हादसों में भी इजाफा हो रहा हे। वहीं गड्ढों के कारण हाइवे पर हर समय जाम के हालात रहते है। जाम के कारण वाहन चालकों के अलावा ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर गड्ढों से निजात दिलाने की मांग की थी। इस पर प्रशासनिक अफसरों ने समस्या के निदान के लिए हाइवे पर बने गड्ढों को पत्थरों से भरवाकर ऊपर से मिट्टी डलवा दी थी। इसे बरसात के समय हाइवे वर कीचड़ हो गया है। वहीं गड्ढों में डाले गए पत्थर बाहर निकलने से पत्थर गाड़ियों के पहिए से उछलकर हादसे को न्यौता दे रहे हैं। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि नेशनल हाइवे में हुए गड्ढों को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए एनएचएआई के अफसरों को आदेश जारी किए जाएंगे।
बोले लोग
गांव बिलसूरी में अंडर पास के पास जाम मिट्टी और कीचड़ से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। शिकायत करने के बाद अधिकारी निरीक्षण के लिए तो आते है, मगर समस्या जस की तस बनी है। -- विपुल चौधरी
विज्ञापन
हाइवे पर गड्ढे और कीचड़ से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रक्षाबंधन पर भी दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए।--- राजीव चौधरी
बिलसूरी अंडरपास के एक ओर इंटर कॉलेज, दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय है। जहां से हर रोज सैकड़ों बच्चे पैदल गुजरते हैं। हाइवे के टूटे होने और अंडरपास के पास हुए कीचड़ के कारण हर वक्त हादसे का डर ग्रामीणों को सताता रहता है।--- टब्बू चौधरी
हाइवे पर गड्ढों की कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की गई। मगर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। गड्ढों के कारण ग्रामीणों के साथ किसी भी वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। --सचिन कुमार