{"_id":"5b8444f142c792466b461eb6","slug":"153539504610-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर में फिर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर में फिर हुआ जलभराव
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से शहर में फिर हुआ जलभराव
बुलंदशहर। बारिश से शहर व देहात में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार की सुबह से ही झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ा। हल्की बारिश में ही जलभराव होने से लोग नगर पालिका को कोसते नजर आए।
सोमवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। सोमवार को हुई झमाझम बारिश से कलक्ट्रेट गेट, काला आम चौराहा, दिल्ली रोड, अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में सड़कों पर पानी भर गया। अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में हालात यह रहे कि नीची पड़ने वाली दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव की समस्या के चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि नालों को साफ करा दिया गया था। बारिश से जो गंदगी हुई है उसे भी साफ करा दिया जाएगा।