{"_id":"5b82fc7f42c792593176cd7c","slug":"15353109647-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो खत्म हो जाएगा करोड़ों के राशन की कालाबाजारी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो खत्म हो जाएगा करोड़ों के राशन की कालाबाजारी का खेल
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...तो खत्म हो जाएगा करोड़ों के राशन की कालाबाजारी का खेल
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री की ओर से कोटे को खत्म किए जाने की घोषणा से कोटेदार और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। यदि सरकार यह कदम को उठाती है तो बड़े पैमाने पर राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लग सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोटा प्रथा समाप्त करने की चेतावनी देते हुए राशन डीलरों से कोई और व्यवसाय ढूंढने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले में राशन डीलर, राशन सप्लाई करने वाले ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अभी तक इसके लिए आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन आदेश जारी होने के साथ ही जिले में बड़े पैमाने पर राशन की कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी। जिले में भी गत दिनों बड़े पैमाने पर राशन की कालाबाजारी का खुलासा हुआ था। जबकि हाल ही में फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से राशन की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है, लेकिन अब आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।