{"_id":"5b6992c04f1c1b05468b66af","slug":"15336454961-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून दे रहा धोखा, सभी को बारिश की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून दे रहा धोखा, सभी को बारिश की आस
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून दे रहा धोखा, सभी को बारिश की आस
बुलंदशहर। इस बार समय पर मानसून ने दस्तक दी। समय पर बारिश नहीं हुई और हुई तो सभी को लगा कि अब अच्छी बारिश होगी, लेकिन अब कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी तक ही बारिश सीमित है। वहीं मौसम वैज्ञानिक बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
जब मानसून ने दस्तक दी थी तो उस समय मौसम वैज्ञानिकों ने भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी। शुरूआत में मानसून ने धोखा दिया और फिर अच्छी बारिश हुई। उससे सभी ने राहत पाई। इसके बाद अभी तक अच्छी बारिश नहीं होने के कारण फसलों को पानी की जरूरत पड़ने लगी और तापमान बढ़ने से उमस बढ़ गई है। इसका सभी को सामना करना मुश्किल हो रहा है। पिछले कई दिन से कभी बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही है। ऐसे में उमस को झेल पाना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि बारिश होने के आंकड़े बन रहे हैं। इस समय बारिश होगी तो फसलों को फायदा होगा व भूजल स्तर भी बढ़ेगा।