{"_id":"5b6751644f1c1ba43e8b5684","slug":"153349769311-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की परीक्षा आज से होगी शुरू, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की परीक्षा आज से होगी शुरू, तैयारी पूरी
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई की परीक्षा आज से होगी शुरू, तैयारी पूरी
बुलंदशहर। आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 12 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। इसमें लगभग 6500 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस बार आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा छह अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त तक जारी रहेगी। विगत वर्षों में परीक्षा के दौरान नकल के भंडाफोड़ के चलते इस बार जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्ती बरती है। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए डीएम अनुज कुमार झा ने भी अंतिम मुहर लगा दी है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के साथ कैमरे की नजर में परीक्षा होगी। डीएम अनुज कुमार झा के आदेशानुसार परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। आईटीआई के कर्मचारी परीक्षा से दूर रहेंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा में पेन व प्रवेशपत्र के साथ एंट्री मिलेगी। वह अपने साथ मोबाइल, घड़ी और पर्स आदि परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा जाएंगे। परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी होगी और परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा। सरकारी आईटीआई सहकारी नगर के प्रधानाचार्य और परीक्षा के नोडल अधिकारी अब्दुल्ला सलमान ने बताया कि परीक्षा 12 परीक्षा केंद्रों सोमवार से कड़ी निगरानी के बीच शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।