{"_id":"5b3d061f4f1c1b8a288b4a42","slug":"15307259187-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रत्येक रविवार को चलेगा मच्छर पर वार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रत्येक रविवार को चलेगा मच्छर पर वार अभियान
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब प्रत्येक रविवार को चलेगा मच्छर पर वारअभियान
- घर-घर अभियान चलाकर एंटी लार्वा दवा का किया जाएगा छिड़काव
- डीएम के आदेश पर 20 टीमों का हुआ गठन, 16 जुलाई से चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर प्रत्येक रविवार को फॉगिंग अभियान चलाएंगे। 16 जुलाई से शुरू होने वाले अभियान के लिए 20 टीमों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर फॉगिंग के अलावा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करेंगी।
बारिश के मौसम में घरों की छतों पर रखे टायरों, बर्तनों आदि में पानी भर जाता है। जिसमें मच्छर पनपने लगते हैं। जिसके कारण डेंगू व मलेरिया का कहर इस मौसम में चरम पर होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन किया है। आदेशानुसार अब प्रत्येक रविवार को मच्छर पर वार नामक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग के अफसरों द्वारा 20 टीमों का गठन किया गया है। जो कि विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव करेंगी। अभियान की शुरुआत 16 से 30 जुलाई तक होगी। नगर में टीम तथा गांवों में आशाओं द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा।