फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शहर की शान बढ़ाएगा स्मृति वन

शहर की शान बढ़ाएगा स्मृति वन

Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहर की शान बढ़ाएगा स्मृति वन
शहर की शान बढ़ाएगा स्मृति वन
विज्ञापन

- गंग नहर के किनारे पहले से ही बन रहा है सैर करने के लिए ट्रैक, लाइट भी लगेंगी
- स्मृति वन में फल-फूलों आदि के पौधे भी होंगे रोपित, डीएम ने किया पौधा रोपित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। वन विभाग ने गंग नहर के किनारे स्मृति वन बनाया है। इस वन में फल-फूलों आदि के पौधे रोपित हाेंगे। डीएम अनुज कुमार ने वन में मंगलवार को पौधा रोपित किया। गंग नहर के किनारे पहले से ही सैर करने के लिए ट्रैक बन रहा है और यहां पर लाइट भी लगेंगी।

डीएफओ वीके जैन ने बताया कि गंग नहर के किनारे शहर के लोगों को सैर करने के लिए करीब दो किलोमीटर का ट्रैक बनाया जा रहा है। इस ट्रैक का निर्माण बीडीए द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य जारी है और यहां पर लाइट भी लगाई जाएंगी। वलीपुरा के पास गंग नहर के दोनों पटरियों पर बनने वाले इस ट्रैक से लोगों को सैर करने के लिए खुशनुमा माहौल मिलेगा। इसके साथ ही इस ट्रैक को सुंदर बनाने और शहर की शान बढ़ाने के लिए वन विभाग ने स्मृति वन बनाने का निर्णय लिया है। यहां पर फल-फूल के पौधे लगाए जाएंगे और कई अन्य काम भी किए जाएंगे। मंगलवार को स्मृति वन में डीएम अनुज कुमार झा ने पौधा रोपित किया। इससे पहले हवन-यज्ञ हुआ और उसके बाद स्मृति वन में पौध रोपित करने का काम शुरू किया गया। पहले दिन स्मृति वन में 101 पौधे रोपित किए गए। डीएम अनुज कुमार झा ने उपस्थित सभी से पर्यावरण को सुरक्षित रखने और जिले को हरा-भरा करने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज बनता है कि वह कम से कम एक-एक पौधा लगाकर इस पुण्य कार्य के भागीदार बनें। इस दौरान कई प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा गणमान्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed