{"_id":"5b293aeb4f1c1b694d8b74c3","slug":"152942871716151-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 151 शिकायतों से मात्र आठ का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 151 शिकायतों से मात्र आठ का हुआ निस्तारण
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के दरबार से भी खाली लौटे फरियादी
- डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 151 में से सिर्फ आठ शिकायतों का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर/शिकारपुर/सिकंदराबाद/डिबाई। डीएम की अध्यक्षता और विधायक संजय शर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में भी फरियादियों को निराशा ही हाथ लगी। कुल 151 शिकायतों में से महज आठ शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शिकायतों का समाधान न होने से लोगों में असंतोष पनप रहा है।
अनूपशहर तहसील मुख्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी केबीसिंह ने जन समस्याओं का निस्तारण किया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 151 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर मात्र आठ शिकायतें ही निस्तारित की जा सकीं। डीएम ने कुछ गंभीर शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की टीम भेजी। एक लेखपाल द्वारा विरासत दर्ज करने में बरती गई लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई और एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के समापन पर आई भूमि संबंधी शिकायतों का थाना दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। एसडीएम सदानंद गुप्ता ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. केपी तिवारी, डॉ. लक्ष्मीनारायण, केबी सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, एसके शर्मा, वीके राजपूत, अंबरीष कुमार, आरके तिवारी, रमेश गौतम, सर्वेश चंद आदि जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
शिकारपुर में उपजिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 94 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 12 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में तहसील सभागार में एसडीएम डा. वेद प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार मलखान सिंह ने जनता की शिकायतें सुनी। 35 शिकायतों में से पांच शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजकर एक सप्ताह में निस्तारित करने के आदेश दिए गए। डिबाई में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने 188 शिकायतें दर्ज कराईं। अध्यक्षता सीडीओ ईशा दुहन ने की। मौके पर मात्र 12 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि तीन राजस्व टीमों को गठित कर मौके पर निस्तारण के लिए भेजा गया है। समस्या निदान के स्थान पर उसे लंबित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ राघवेंद्र मिश्रा, तहसीलदार राज कुमार भाष्कर कोतवाली निरीक्षक परशुराम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो समाचार-19बुल
तीन अधिकारी रहे अनुपस्थित, होगी कार्रवाई
स्याना। स्याना में एसडीएम अविनाशचन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिसके लिए एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। समाधान दिवस में 64 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकांश शिकायतें चकबंदी व विद्युत विभाग की रहीं। एसडीएम ने कोतवाल स्याना, एसओ बीबीनगर व एसओ नरसेना के मौके पर अनुपस्थित मिलने पर कार्यवाही करते हुए डीएम को पत्र लिखा है। ब्यूरो