{"_id":"5b293ae74f1c1bfd6e8b89bb","slug":"152942871312-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, लेकिन नाबालिग का नहीं सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, लेकिन नाबालिग का नहीं सुराग
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, नाबालिग का नहीं सुराग
- देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के अपहरण का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव से दो युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को दबोच भी लिया, लेकिन पुलिस अभी तक नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुत्री का गांव के ही दो युवकों ने बीते 17 जून को अपहरण कर लिया था। इस संबंध में कोतवाली देहात में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों आरोपियों को दबोच भी लिया, लेकिन पुलिस अभी तक अपहृत किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित परिजन कई बार पुलिस से किशोरी की बरामदगी की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे रही है। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र एसपी सिटी को सौंपा।