फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   22 शिक्षकों ने ली ज्वाइनिंग, 33 हुए रिलीव

22 शिक्षकों ने ली ज्वाइनिंग, 33 हुए रिलीव

Tue, 19 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
22 शिक्षकों ने ली ज्वाइनिंग, 33 हुए रिलीव
अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची हुई जारी
विज्ञापन

- 22 शिक्षकों ने ली ज्वाइनिंग, 33 हुए रिलीव
- बीएसए कार्यालय मेें आने और जाने वाले शिक्षकों का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की अंतर जनपदीय स्थानांतरण की लिस्ट जारी हो चुकी है। इसके तहत जिले में अब तक दूसरे जिले के 22 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग ले ली है, जबकि 33 शिक्षक जिले से दूसरे जिलों के लिए रिलीव हो गए हैं। ऐसे शिक्षकों का बीएसए कार्यालय में आने और जाने का सिलसिला जारी है।

इस बार शासन ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया का काम खुद अपने हाथ में ले लिया है। इसके लिए पिछले दिनों इच्छुक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने वाले शिक्षकों की जिला स्तर पर काउंसलिंग कर विभागीय अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी थी। इसी बीच अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। आवेदन करने वाले शिक्षकों को शासन के आगामी आदेश का काफी दिनों से इंतजार था। अब शासन ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण की लिस्ट जारी कर दी है। इसके चलते मंगलवार तक जिले में दूसरे जिलों से आए 22 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग ले ली है और दूसरे जिलों को जाने वाले 33 शिक्षक रिलीव ले चुके हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से अंतर जनपदीय स्थानांतरण में शामिल शिक्षकों की ज्वाइनिंग और रिलीव करने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि जिले में कितने शिक्षक आएंगे और कितने दूसरे जिलों में जाएंगे। इससे संबंधित लिस्ट अभी तक शासन ने जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed