{"_id":"5b0d92c74f1c1b946e8b553f","slug":"152761620514-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने दो कालेजों को दी तीन विषयों की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने दो कालेजों को दी तीन विषयों की मान्यता
Updated Tue, 29 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि ने दो कालेजों को दी तीन विषयों की मान्यता
जहांगीराबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने नगर के आरडीपीडी ग्रुप के दो कालेजों को तीन विषयों की नई मान्यता प्रदान की है। इन नए विषयों की मान्यता मिलने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विवि ने आरडीपीडी ग्रुप द्वारा संचालित नगर के रघुवर दयाल प्रभुदयाल कन्या महाविद्यालय को एमए शिक्षा शास्त्र व एमए समाज शास्त्र व गांव शेखुपुर रौरा स्थित रघुवर दयाल प्रभुदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन को एम काम की मान्यता प्रदान की है। कालेज के प्रबंधक गिरीश गर्ग व डायरेक्टर शरद अग्रवाल ने बताया कि दोनों कालेजों में नए विषयों के लिए जहां प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं, वहीं कालेज प्रशासन ने केवल छात्राओं के लिए कालेज बस की निशुल्क सेवा देने का फैसला लिया है।