{"_id":"5b09a0424f1c1b9f6e8b4b1f","slug":"15273575003-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मिलने तक चलेगी अनामिका शुगर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मिलने तक चलेगी अनामिका शुगर मिल
Updated Sat, 26 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मिलने तक चलेगी अनामिका शुगर मिल
- 30 मई को मिल बंद होने की उड़ी थी अफवाह
स्याना। अनामिका शुगर मिल किसानों से गन्ना मिलते रहने तक चालू रहेगी। गन्ना आयुक्त लखनऊ के आदेश पर हुई आपात बैठक में इस निर्णय की जानकारी दी गई। गन्ना आयुक्त के आदेश पर शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक पीके मल्होत्रा, महाप्रबंधक जितेन्द्र कुमार पवार, सचिव ओमप्रकाश व ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक देव प्रकाश सहित गन्ना समिति के चैयरमेन अजीत सिंह की संयुक्त आपात बैठक हुई। अजीत सिंह का कहना है कि शुगर मिल के 30 मई तक चलने की अफवाह फैली हुई थी। इस अफवाह का संज्ञान लेते हुए गन्ना आयुक्त लखनऊ द्वारा मिल को चालू रखने के आदेश दिये गये। जिस पर मिल परिक्षेत्र के किसानाें का पेराई योग्य गन्ना मिलते रहने तक शुगर मिल चालू रहेगी। चेयरमैन ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है। जिसके लिए किसान खतौनी, हिस्सा प्रमाण पत्र व आधार कार्ड सहित फोटो युक्त बैंक पासबुक सर्वे टीम को उपलब्ध करायें। साथ ही घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर अनिवार्य है। यदि किसी किसान द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो उसका गन्ने का सर्वे नहीं होगा। किसान की खतौनी फर्जी पाये जाने पर गन्ना विभाग द्वारा एफआईआर भी कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2018-19 में गन्ना आयुक्त के आदेशानुसार गन्ना पर्ची व गन्ना पेमेंट भी गन्ना समिति के द्वारा किया जायेगा।