{"_id":"5b084ccf4f1c1baf6e8b4a09","slug":"152727060115-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला गबन की चार जांच पूरी, अब शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला गबन की चार जांच पूरी, अब शासन को भेजी रिपोर्ट
Updated Fri, 25 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला गबन की चार जांच पूरी, शासन को भेजी रिपोर्ट
- चार बार जांच कराने के बाद भी आरोपियों से अभी तक नहीं की जा सकी वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा किए गए नाला निर्माण में गबन प्रकरण में अफसर चार बार जांच के बाद भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके हैं। अफसर अब जांच रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि चार बार जांच के बाद भी दोषी अफसरों से वसूली क्यों नहीं की जा रही है।
नगर के मोहल्ला राधानगर में नगर पालिका ने 6.5 लाख रुपये से 275 मीटर नाले का निर्माण कराया था। ठेकेदार ने लक्ष्य के सापेक्ष अफसरों की मिलीभगत से केवल 125 मीटर नाले का निर्माण कराकर पूरा भुगतान करा लिया। पूरे मामले में सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा ने डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद अभी तक प्रकरण में चार बार जांच कराई जा गई। इसमें मौके पर 150 मीटर नाले का निर्माण कम पाया गया। निर्माण कम मिलने के बाद भी अफसर आरोपियों से वसूली करने के बजाए अब शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों का दावा कि प्रकरण में दोषी कुछ चुनिंदा अफसरों को बचाने के लिए पूरा खेल खेला जा रहा है। वहीं एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।