फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्रीष्म अवकाश में जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे प्रधानाध्यापक

ग्रीष्म अवकाश में जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे प्रधानाध्यापक

Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ग्रीष्म अवकाश में जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे प्रधानाध्यापक
ग्रीष्म अवकाश में जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे प्रधानाध्यापक
विज्ञापन


बुलंदशहर। ग्रीष्मकालीन अवकाश में परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। बीएसए ने यह आदेश जारी कर प्रधान अध्यापकों को चेतावनी दी है कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तेा विभागीय कार्रवाई होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह निर्णय इसलिए लिया है कि यदि किसी तरह का कोई विभागीय काम आता है तो उसकी जानकारी संबंधित प्रधान अध्यापक से कर ली जाए। आदेश यह भी है कि यदि कोई प्रधान अध्यापक जिला मुख्यालय छोड़ता है तो उसकी सूचना क्षेत्र के एबीएसए को देनी होगी और इसके साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा, ताकि उससे संपर्क किया जा सके। यदि ऐसा संभव नहीं है तो प्रधान अध्यापक को एबीएसए को सूचना के साथ अपने स्कूल के किसी अन्य अध्यापक को यह जिम्मेदारी सौंपनी होगी। यह आदेश 20 मई से 30 जून तक लागू रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष सिंह यादव ने बताया कि इस आदेश का पालन न करने वाले प्रधान अध्यापक पर कार्रवाई होगी। यह आदेश इसलिए लिया गया है कि विभागीय कामकाज जारी रहे और प्रधान अध्यापक की जरूरत पड़ने पर उससे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन


सेल्फी सेल बंद, अब नए तरीके से शुरू होगी सेल

बुलंदशहर। डीएम अनुज कुमार झा के आदेश पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से सेल्फी सेल को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब सेल्फी सेल् नए तरीके से शुरू होगा और इस पर काम शुरू हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अनुपस्थित रहने और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने की शिकायत किसी से छिपी नहीं हैं। हालांकि ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए काफी प्रयास किए गए। बावजूद इसके सुधार नहीं हुआ। आखिर में वर्ष 2016 में तत्कालीन डीएम के आदेश पर स्कूलों से सेल्फी लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य यह था कि सेल्फी द्वारा आसानी से पता किया जा सकेगा कि स्कूल में कितने शिक्षक और और बच्चे उपस्थित हैं। जिस समय से सेल्फी की शुरूआत हुई। उसी समय से 25 फीसदी से अधिक स्कूलों ने इससे दूरी बनाए रखी। इस पर अफसरों ने सख्ती की तो अध्यापकों की शिकायत रहती थी कि उनके स्कूल में नेटवर्किंग काम नहीं करता है। सेल्फी सेल में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह यादव का कहना है कि डीएम के आदेश पर सेल्फी सेल फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसे नए तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए डीएम के आदेश पर उन्होंने टीम का गठन कर काम शुरू कर दिया है। यह कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के संपन्न होने और स्कूलों के खुलने से पहले ही कर लिया जाएगा।

शिक्षण संस्थानों में हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश

बुलंदशहर। जिले के शिक्षण संस्थानों में शनिवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया। अब 12वीं तक के शिक्षण संस्थान दो जुलाई को खुलेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश होते ही बच्चों की मौज मस्ती शुरू हो गई है।

जिले में 12वीं तक के शिक्षण संस्थानों की संख्या लगभग 4800 है। इनमें परिषदीय स्कूलों की संख्या 2300 से अधिक है, जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों की संख्या 416 है। इसके साथ ही 62 सीबीएसई और एक आईसीएसई के साथ मदरसा बोर्ड एवं संस्कृत बोर्ड के विद्यालय भी संचालित हैं। जिला बेसिक शिक्षा द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों की भी लंबी फेहरिस्त है। शनिवार को सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो गया। सभी 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होते ही बच्चों के चेहरे खिल उड़े और उन्होंने धमाचौकड़ी भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वह अपने नाना-नानी या फिर सैर-सपाटे पर जाने की भी तैयारियों में जुट गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश शनिवार को हो गया है। अब स्कूल दो जुलाई को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed