फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 219 करोड़ बकाया

चार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 219 करोड़ बकाया

Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
चार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 219 करोड़ बकाया
चार चीनी मिलों पर किसानों का 219 करोड़ बकाया
विज्ञापन


बुलंदशहर। प्रदेश सरकार ने भले ही 14 दिन में चीनी मिलों से गन्ना भुगतान कराने का दावा किया हो लेकिन ये दावे धूमिल होते नजर आ रहे हैं। निर्धारित समय पर भुगतान नहीं कर चीनी मिलों ने शासन के आदेशों को ठेंगा दिखाया है। जिले की चार चीनी मिलों पर अभी भी गन्ना किसानों क ी 219 करोड़ की राशि बकाया है। भुगतान न होने से किसान अगली फसल की तैयारी भी नहीं कर पा रहा है।
जिले की अनूपशहर, अनामिका, साबित गढ़ और वेव शुुगर मिल ने इस बार 450 करोड़ से अधिक की राशि का गन्ना खरीदा। वेव चीनी मिल की बात करें तो अभी तक करीब आठ करोड़ की राशि का ही भुगतान हो पाया है। जबकि 47 करोड़ की राशि अभी भी शेष है। अफसरों का कहना है कि चीनी बिकनी शुरू हो गई है और अब किसानों के गन्ना बकाया का जल्द भुगतान शुरू होगा। अनूपशहर चीनी मिल पर अभी भी 49 करोड़ का बकाया चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि छह करोड़ की राशि का भुगतान सोमवार को होगा। इसी तरह साबित गढ़ मिल पर 91 करोड़ और अनामिका चीनी मिल पर 32 करोड़ की राशि बकाया चल रही है। किसान रामभूल सिंह, समय सिंह, मुकेश और राजकुमार का कहना है कि खेती से होने वाली आय से ही किसान के घर का खर्च चलता है। लेकिन समय पर गन्ना भुगतान नहीं मिलने से जरूरत का काम नहीं हो रहा और आगामी फसल की तैयारी भी नहीं हो पा रही है। यदि इसी तरह चलता रहा तो अब उन्हें ब्याज पर राशि लेकर काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन


तीन मिल हो चुकी हैं बंद, एक है चालू
जिले की तीन चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं और एक चालू है। इनमें अनूपशहर, साबित गढ़ और वेव चीनी मिल शामिल हैं, जबकि अनामिका चीनी मिल में अभी भी गन्ना खरीदा जा रहा है। अफसरों का दावा है कि किसानों का एक भी गन्ना खेत में नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने के लिए सभी चीनी मिलों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही किसानों के गन्ने का भुगतान करवाया जाएगा। किसानों की परेशानी जल्द दूर होगी। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी।


डीके सैनी ने डीसीओ का संभाला चार्ज
बुलंदशहर। डीके सैनी ने जिला गन्ना अधिकारी का चार्ज संभाल लिया है। इससे पहले वह बदायूं में तैनात थे और वहां से ट्रांसफर होकर बुलंदशहर आए हैं। जबकि तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का ट्रांसफर जिला फैजाबाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed