{"_id":"5af9da9e4f1c1be0408b5583","slug":"152632386720-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
Updated Tue, 15 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
बुलंदशहर। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों ने स्कूल संचालकों पर अध्यादेश का पालन न करने का आरोप लगाया। उन्होंने एडीएम से मुलाकात कर स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी, छात्र कल्याण समिति व अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों पर जबरन अवैध वसूली का आरोप लगाया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अभिभावक धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं तो स्कूल संचालक उन्हें वसूली के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं। अभिभावकों ने एडीएम प्रशासन से मुलाकात कर स्कूलों में अध्यादेश का पालन कराने की मांग की। इस मौके पर शिव कुमार लोधी, शैलेन्द्र लोधी, संजय मित्तल, प्रवीन कुमार, राजेश भारद्वाज, उपेन्द्र शर्मा, कपिल शर्मा मौजूद रहे।