फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम के लिए इंतजार कर रहे अफसर

स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम के लिए इंतजार कर रहे अफसर

Sat, 12 May 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम के लिए इंतजार कर रहे अफसर
स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम के इंतजार में बैठे अफसर
विज्ञापन

- जून माह के पहले सप्ताह में आ सकता है परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। केंद्र सरकार द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम के इंतजार में नगर पालिका अफसर पलके बिछाए बैठे हैं। बताया जा रहा है कि अगले माह के पहले सप्ताह में परिणाम जारी हो जाएगा। अफसरों को संभावना है कि बुलंदशहर नगर पालिका को शीर्ष पांच सौ नगर पालिका में स्थान बनाने में सफलता मिलेगी।

जनवरी-फरवरी माह में केंद्र सरकार ने देश की 4000 नगर पालिकाओं को रैंकिंग प्रदान करने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण कराया था। सर्वेक्षण में विभिन्न बिंदुओं के आधार पर नगर पालिका क्षेत्र का सर्वे कराया गया था। सर्वे के लिए जिले में पहुंची केंद्र सरकार की टीम ने चार दिन शहर में रुककर सर्वे किया था। सर्वे के बाद से अभी तक अफसर सर्वेक्षण परिणाम के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं। बताया जा रहा है कि जून माह के पहले सप्ताह में परिणाम आने की संभावना है। अफसरों के मुताबिक सर्वेक्षण में इस बार देश की शीर्ष पांच सौ नगर पालिकाओं में बुलंदशहर नगर पालिका को शामिल होने का मौका मिल सकता है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि परिणाम आने का इंतजार किया जा रहा है। अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। अच्छी रैंकिंग मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed