{"_id":"5af5c5164f1c1bdb408b47fb","slug":"1526056211935-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर अफसरों ने बिना कागजों के 35 लाख का माल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर अफसरों ने बिना कागजों के 35 लाख का माल पकड़ा
Updated Fri, 11 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर अफसरों ने बिना कागजों के 35 लाख का माल पकड़ा
- नगर के एक जूता व्यापारी और डिबाई में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। वाणिज्य कर अफसरों ने बृहस्पतिवार शाम जिले में व्यापारियों के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान अफसरों ने दोनों प्रतिष्ठानों से बिना कागजों के 35 लाख का माल बरामद किया।
वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें कई बड़े व्यापारियों द्वारा बिना कागजों के लाखों रुपये का स्टॉक जमा करने की जानकारी मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अफसरों की दो टीमें बनाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। अफसरों की एक टीम ने नगर के एक फुट वीयर विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर बिना कागजों के दस लाख का माल पकड़ा। अफसरों ने माल को कब्जे में लेते हुए व्यापारी को माल से संबंधित कागजात दिखाने के लिए समय दिया है। वहीं, दूसरी ओर अफसरों ने डिबाई में एक रेडीमेड गारमेंट्स के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए बिना कागजों के 25 लाख का माल पकड़ा। अफसरों ने माल को सीज कर व्यापारी को दस्तावेज दिखाने के लिए समय व्यापारी दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार ने बताया कि यदि व्यापारी दस्तावेज नहीं दिखा पाता है तो दोनों पर 10.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।