{"_id":"5af5c50e4f1c1bd0408b47b5","slug":"15260562037-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से परेशान महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों से परेशान महिलाओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Fri, 11 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों से परेशान महिलाओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
- मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम नई बस्ती की महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपने मकानों पर जबरन कब्जा करने के लिए मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ओमप्रकाश पुत्र कंछिद सिंह से जमीन खरीदने के बाद अपने मकान बनाए हैं। इसमें कुछ दबंग किस्म के लोग प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली गलौज करते हैं। आरोप है कि आरोपी मकानों को खाली न करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। महिलाओं ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस दौरान कुसुम, प्रीति गोयल, सुमन देवी, लता, नन्नी, दया कुमार, नवीता जैन, सुधा, मिथलेश, किरन देवी आदि मौजूद रहीं।