फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तेज आंधी और बारिश के बन रहे आसार

तेज आंधी और बारिश के बन रहे आसार

Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश के आसार बन रहे
- सुबह से ही आसमान से बरसी आग, तेज हवा से उड़ रही धूल
- मौसम विभाग ने नौ मई तक मौसम में बदलाव की जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मौसम लगातार अपनी रंगत बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही आसमान से आग बरसी और तेज हवा से धूल भी उड़ती रही। वहीं, तेज आंधी और बारिश के आसान बने हुए हैं। मौसम विभाग ने नौ मई तक मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।

इस बार शुरू से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाया। इस बीच कई बार मौसम ने रंगत बदली और मौसम के आंकड़ों का गणित भी बिगड़ा। इसके चलते बारिश की संभावना जताई गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बादल बूंदाबांदी तक ही सीमित रहे। हालांकि इससे गेहूं कटाई चलने के कारण किसानों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के आसार बन रहे हैं और मौसम विभाग तेज आंधी आने की भी संभावना जता चुका है। ऐसे में शासन से लेकर प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। ऐसा मौसम कई बार बना और तेज हवा चलने से धूल भी उड़ी। बादल भी छाए और बूंदाबांदी तक सीमित रहे। सोमवार की सुबह आसमान में धूल का गुबार नजर आता दिखाई दिया लेकिन धूप निकलने पर आसमान से आग बरसना शुरू हो गई। हल्के बादल छाने से बारिश की भी संभावना जताई गई जो अभी भी जताई जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को बादल छाने के साथ अधिकतम तापमान कम होकर 39 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बार-बार तेज आंधी और बारिश की बन रही संभावना के बीच मौसम के आंकड़ों का गणित बिगड़ रहा है। अभी भी मंगलवार को बादल छाने के साथ बारिश और आंधी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed