{"_id":"5ae8b07b4f1c1bea118b497f","slug":"15251989701-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन की परीक्षा में जिले के छात्रों ने गाड़े झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन की परीक्षा में जिले के छात्रों ने गाड़े झंडे
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन की परीक्षा में जिले के छात्रों ने गाड़े झंडे
- परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के शिक्षण संस्थान और परिवारों में खुशी
- पास होने वाले विद्यार्थी अब आईआईटी में प्रवेश के लिए देंगे जेईई एडवांस की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जेईई मेन की परीक्षा पास कर जिले के छात्रों ने झंडे गाड़ दिए हैं। परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के शिक्षण संस्थान ओर परिवारों में खुशी का माहौल है। अब सभी विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा देंगे।
नगर के सीई इंस्टीट्यूट के संचालक जय मित्तल ने बताया कि जेईई मेन परीक्षा में उनके इंस्टीट्यूट के सात छात्रों ने सफलता पाई है। इनमें पारस गर्ग, सतेंद्र कुमार, अनंत वशिष्ठ, प्रज्ञा दलाल, अमन वर्मा, अमान पारुख और मयूर शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अच्छे अंक पाकर इंस्टीट्यूट का नाम रोशन किया है। नगर की अंबा कालोनी निवासी छात्र मुदित भारद्वाज ने जेईई मेन की परीक्षा में 396वां स्थान प्राप्त कर परीक्षा पास की है। मुदित की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। रैनसा स्कूल के 15 छात्रों ने परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है। परीक्षा पास करने वाले छात्रों में शोभित गिरी, शशांक शर्मा, विवेक भारद्वाज, विमर्श शर्मा, प्रसून भारद्वाज, श्रेष्ठ प्रताप, वैभव यादव, शांतनू, प्राची शर्मा, नमन सिंघल, मुकुल कुमार, गरिमा बंसल, अवि सोनी, अंजलि बंसल और रुपांश वर्मा शामिल हैं। स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा एवं प्रशासक वरुण कौशिक और प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने इन सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी तरह दिल्ली पब्लिक स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा पास की है। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने बताया कि स्कूल के छात्र मुदित भारद्वाज, अंबुज वर्मा, अरुण चौधरी, आयूष चौधरी, हिमॉग मित्तल, ध्रुप गोयंक, इशान अग्रवाल, इशान शर्मा, प्रज्ञा दलाल, पारस गर्ग, यश बंसल, हिमांशु सिंह और शावक चौधरी ने जेईई मेन की परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इन सभी छात्रों का मंगलवार को स्कूल में अभिनंदन किया गया।
इंटर का 93 और हाईस्कूल का रहा 77 फीसदी परीक्षा परिणाम
बुलंदशहर। मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुहैल अहमद रिजवी ने बताया कि स्कूल में यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम इंटर का 93 और हाईस्कूल का 77 फीसदी रहा। इंटर में छात्र मौ. अजीम ने 85.60, अजहरूद्दीन खान ने 82 ओर प्रिंस राही ने 80 फीसदी अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने परीक्षा पास करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।