{"_id":"5ae4c57c4f1c1b390a8b701e","slug":"1524942204105536-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल का 5536 लाख रूपए भुगतान का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल का 5536 लाख रूपए भुगतान का दावा
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल का 5536 लाख रूपए भुगतान का दावा
जहांगीराबाद। स्थानीय चीनी मिल के प्रधान प्रबधंक पी के सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में चालू पेराई सत्र का 12 फरवरी 2018 तक 5536 लाख रुपये के गन्ना भुगतान करने का दावा किया है।
जहांगीराबाद मिल के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि इस मिल ने 25 अप्रैल 18 तक कुल 32.03 लाख कुंतल गन्ने की खरीद की है। इस गन्ना खरीद की कुल कीमत 10188.57 लाख रुपये के सापेक्ष मिल किसानों को 12 फरवरी तक 5536 लाख रुपये का भुगतान कर किसानों के खाते में भेज चुकी है। मिल प्रबंधक के मुताबिक इस भुगतान से कुल 15684 किसानों को सीधा लाभ मिला है। शेष गन्ना भुगतान के बारे में मिल प्रबंधक ने बताया कि शीरे व चीनी की दरों में अत्यधिक कमी आने के चलते भुगतान में जो दिक्कत आ रही है, उसे चीनी बिक्री के अलावा मिल के अन्य सह उत्पादों की बिक्री से जल्द दूर कर किसानों को उनका बकाए का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।