{"_id":"5ae0dcfc4f1c1b61098b65a3","slug":"15246860769-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर, सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर छाएगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर, सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर छाएगी हरियाली
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर, सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर छाएगी हरियाली
बुलंदशहर। अब सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों, श्मशानघाट, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय, ग्राम सभा की जमीन और शासकीय जमीन पर पौध रोपण किया जाएगा। यह काम मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत होगा।
मुख्,यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत रोपित होने वाले पौधे के लिए दूरी तय की गई है। सड़क के किनारे पौधे छह मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे। नहर के किनारे चार मीटर की दूरी पर और सामुदायिक स्थल पर ब्लाक प्लांटेशन में चार मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, सार्वजनिक परिसर या उसके चारों तरफ चार मीटर की दूरी पर पौधे लगेंगे। इस भूमि पर आम, इमली जामुन नीम, सहजन, अजरून, पीपल, बरगद, शीशम व सागौन आदि के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए बांस का ट्रीगार्ड व ट्रीगार्ड नेट भी लगाए जाएंगे। डीएफओ वीके जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक वानिकी योजना के तहत जिले में सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों, श्मशानघाट, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय, ग्राम सभा की जमीन और शासकीय जमीन पर पौध रोपण कर उन्हें भी हरा-भरा बनाया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसकी शुरूआत करवा दी जाएगी।