{"_id":"5ae0dcf84f1c1b5c098b6857","slug":"15246860732-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद खरीदने पर बैंक खाते में जाएगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद खरीदने पर बैंक खाते में जाएगी सब्सिडी
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद खरीदने पर बैंक खाते में जाएगी सब्सिडी
बुलंदशहर। सरकार अब खाद बनाने वाली कंपनियों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। अभी तक सरकार खाद बनाने वाली कंपनियों को सब्सिडी दे रही है, लेकिन अब बहुत जल्द ही खाद खरीदने पर किसानों के बैंक खातों में सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने कृषि विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
सरकार की ओर से खाद की खरीदारी करने में काफी फेरबदल किया गया है, जिसके कारण अब किसानों को खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती है। प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन के माध्यम से खाद की खरीदारी करने पर किसानों को काफी सहूलियत हुई है। अब सरकार खाद की सब्सिडी किसानों के बैंक खातों में भेजने की तैयारी कर रही है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया किया कि अभी तक सरकार खाद बनाने वाली कंपनियों को सब्सिडी दे रही है लेकिन अब यह सब्सिडी किसानों को सीधे मिलेगी। इसके लिए किसानों का डाटा फीड किया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा रजिस्ट्रेशन नंबर भी मांगा जा रहा है। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं है, उन पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जोर दिया जा रहा है। किसानों का डाटा फीड होने के बाद ही सब्सिडी बैंक खातों में जानी शुरू होगी। इस कार्य की जिम्मेदारी शासन ने इफको को दी है।