फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आज एक बरस के लिए विदा हो जाएगी नुमाइश

आज एक बरस के लिए विदा हो जाएगी नुमाइश

Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
आज एक बरस के लिए विदा हो जाएगी नुमाइश
आज एक बरस के लिए विदा हो जाएगी नुमाइश
विज्ञापन


- 30 दिन तक उठाया लोगों ने नुमाइश का लुत्फ
- नुमाइश में रंगारंग कार्यक्रमों पर आज लगेगा विराम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। 136वीं जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी आज से एक बरस के लिए विदा हो जाएगी। तय शेड्यूल के हिसाब से देर रात नुमाइश का समापन हो जाएगा।
जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का 28 फरवरी को आगाज हुआ था। 26 मार्च का समापन होना था। पूर्व समय से प्रदर्शनी का आगाज देरी से होने पर नुमाइश की अवधि 30 मार्च कर दी गई। रवींद्र नाट्यशाला और बैरन हाल में कॉमेडी नाइट, कवि सम्मेलन, हास्य नाटक, देशी कलाकार, गंगा-जमुनी मुशायरा, भोजपुरी लोकगीत, एक शाम शहीदों के नाम, रागिनी, ऑल इंडिया मुशायरा, म्यूजिकल नाइट, गजल, राग-रागिनी और सूफी नाइट आदि के आयोजन लोगो के मन को छू गए। हालांकि कोई बड़ा कार्यक्रम और स्टार के न आने से लोगों में मायूसी साफ नजर आई, वहीं दुकानदार भी पिछले वर्ष की भांति इस बार घाटे में रहे। जिला प्रदर्शनी के प्रमुख मंत्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 30 मार्च को जिला प्रदर्शनी का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन



जिला प्रदर्शनी की तारीख बढ़ाने की मांग
बुलंदशहर। 136वें जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को समापन हो जाएगा। इस बार जिला प्रदर्शनी के आयोजन के दौरान मनमाफिक भीड़ न आने पर दुकानदार को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। ऐसे में दुकानदारों ने मेला कमेटी से मिलकर समापन की तारीख बढ़ाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर पांच अप्रैल तक जिला प्रदर्शनी के आयोजन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed