फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चौड़ीकरण और डिवाइडर दिलाएंगे जाम के झाम से छुटकारा

चौड़ीकरण और डिवाइडर दिलाएंगे जाम के झाम से छुटकारा

Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चौड़ीकरण और  डिवाइडर दिलाएंगे जाम के झाम से छुटकारा
गुलावठी में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

- एनएच 235 और बाईपास के निर्माण से बन रही है जाम की स्थिति
- डीएम ने सड़कों के चौड़ीकरण व डिवाइडर लगाने के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे और बाईपास निर्माण के चलते गुलावठी में लग रहे जाम से जल्द निजात मिलेगी। डीएम ने बृहस्पतिवार को अफसरों के साथ बैठक लेकर सड़कों के चौड़ीकरण व डिवाइडर बनवाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए।

डीएम डॉ. रोशन जैकब की बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर पालिका गुलावठी के अफसर उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि गुलावठी में जाम की समस्या बढ़ गई है, जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच 235 तथा बाईपास के निर्माण के चलते यह समस्या और ज्यादा बढ गई है। इसके निस्तारण के लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराना आवश्यक है। उन्होंने शहीद चौक से पूर्व तक सड़क के चौड़ीकरण और डिवाइडर लगाने के आदेश दिए। बताते चलें कि एनएच 235 और बाईपास के निर्माण कार्य के चलते शहर में वाहनों की संख्या अधिक रहती है। जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed