फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अफसरों की नाक के नीचे कब्रिस्तान पर खड़ी कर दी दो मंजिला बिल्डिंग 19-21-10

अफसरों की नाक के नीचे कब्रिस्तान पर खड़ी कर दी दो मंजिला बिल्डिंग 19-21-10

Thu, 29 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की नाक के नीचे कब्रिस्तान पर खड़ी कर दी दो मंजिला बिल्डिंग  19-21-10
अफसरों की नाक के नीचे कब्रिस्तान पर खड़ी कर दी दो मंजिला बिल्डिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराने के लिए अफसर भले ही दम भर रहे हैं, लेकिन उनकी नाक के नीचे ही कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा मिला है। डीएम के आदेश पर एडीएम वित्त द्वारा की गई जांच में अवैध कब्जे का खुलासा हुआ है। रिपोेर्ट के अनुसार एक भूमाफिया ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर दो मंजिला भवन खड़ा किया हुआ है।
नगर के डीएम कालोनी के समीप कब्रिस्तान की भूमि पर 25 से अधिक वर्षों से अवैध कब्जा है। आरोपी भूमाफिया ने अपने पुत्र व पुत्री के नाम पर प्लॉटों को दर्शाया हुआ है। डीएम के आदेश पर एडीएम वित्त द्वारा की गई मामले की जांच में इसका खुलासा हुआ है। डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट में बताया है कि गाटा संख्या 202 राजस्व अभिलेखों में श्रेणी 6 (3) कब्रिस्तान के नाम से अंकित पाया गया है। आरोपी भूमाफिया महावीर सिंह द्वारा गत 24 वर्षों से इसके लिए कोई अभिलेख नहीं दिखाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा भी उस जमीन को कब्रिस्तान की बताते हुए इसकी बिक्री, दान, विनिमय और बंधक को पूरी तरह से समाप्त किया है। एडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद अब देखना है कि अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब मुक्त कराते हैं।
विज्ञापन


एक ईंट से एक लाख ईंट लगने तक मूकदर्शक बने अफसर
डीएम आवास से बमुश्किल सौ कदम की दूरी पर एक भूमाफिया ने 25 वर्ष पूर्व कब्रिस्तान की भूमि पर एक ईंट रखकर नींव जमाई और धीरे-धीरे एक लाख ईंट लगाकर दो मंजिला बिल्डिंग तैयार कर दी। अफसरों की कोठी के समीप अवैध कब्जा होने के बाद मकान निर्माण के बाद भी अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब अफसरों ने डीएम के आदेश पर जांच की तो पूरे खेल का पर्दाफाश हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमाफियाओं के कब्जे से कैसे मुक्त होगी जमीन
प्रशासनिक अफसरों के आवासों के समीप भूमाफियाओं ने सैकड़ों बीघा जमीन कब्जा रखी है। अफसरों के सामने अवैध कब्जा की गई जमीन को कब्जा मुक्त कराने का कठिन सा लक्ष्य है। सूत्रों के अनुसार डीएम कालोनी के समीप बीस बीघा से अधिक कब्रिस्तान की जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर अवैध रूप से प्लाट काट दिए थे।

कोट-
कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर एडीएम वित्त से मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में जमीन पर अवैध कब्जा साबित हुआ है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रोशन जैकब, डीएम


अवैध कब्जा करने की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। कब्रिस्तान की जमीन पर बने मकान के कोई कागजात आरोपी द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए और न ही जमीन की बिक्री, दान करना संभव है। - ब्रजेश कुमार, एडीएम वित्त


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed