फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्जमाफी योजना में 973 और एनपीए खाताधारक शामिल

कर्जमाफी योजना में 973 और एनपीए खाताधारक शामिल

Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी योजना में 973 और एनपीए खाताधारक शामिल
कर्जमाफी योजना में 973 अतिरिक्त एनपीए खाताधारक शामिल
विज्ञापन

- 3414 एनपीए खाताधारक पहले ही किए जा चुके हैं योजना में शामिल
- प्रशासन ने किसानों का चयन कर शासन की वेबसाइट पर डाटा जनरेट किया
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन की कर्जमाफी योजना में जिले के 973 एनपीए खाताधारक अतिरिक्त शामिल किए गए हैं। जबकि इससे पहले 3414 एनपीए खाताधारक पहले ही योजना में शामिल किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने सभी किसानों का चयन कर शासन की वेबसाइट पर डाटा जनरेट कर दिया है।

जिले में अब तक 90 हजार से अधिक किसान शासन की कर्ज माफी योजना का लाभ उठा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी हजारों किसान योजना से वंचित रह गए थे। बैंकों की गलती से योजना का लाभ पाने से वंचित किसानों से शासन ने ऑनलाइन शिकायत मांगी थी। जिसके चलते 41 हजार से अधिक किसानों ने शिकायत की । जिनकी प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पिछले दिनों सहकारी समिति और बैंकों के नॉन परफार्मिंग एकाउंट (एनपीए) के करीब 6500 किसानों को योजना में शामिल किया था। जांच के बाद 3414 एनपीए खाता धारकों को पात्र बनाकर उनका डाटा शासन की वेबसाइट पर जनरेट कर दिया था। इसी तरह से अब जिले के 973 एनपीए खाता धारक पात्र किसानों को और शामिल किया है। इन किसानों का डाटा भी कर्जमाफी के लिए शासन की वेबसाइट पर जनरेट कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि कर्जमाफी की योजना से वंचित रह गए किसानों की शिकायतों की जांच चल रही है। वहीं, इस योजना में 973 और एनपीए खाताधारक किसानों को शामिल किया गया है। उन्होंने संभावना जताई कि एनपीए में अब तक शामिल हो चुके 4387 किसानों के कर्ज की राशि सहकारी समिति और बैंकों को प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed